What Are Road Transport (सड़क परिवहन क्या हैं )

WhatsApp Group Link
WhatsApp Group
Join Now
Telegram GroupTelegram Group Join Now

सड़क परिवहन क्या हैं |सड़क परिवहन प्रकार | रेल मार्ग  

सड़क परिवहन क्या हैं

सड़क मार्ग (Road Way):-  इसके अंतर्गत साधारण पगडंडी से लेकर पक्की सड़कों को सम्मिलित किया जाता है सड़के दो प्रकार की होती है।

  • कच्ची सड़कें
  • पक्की सड़कें

सड़क परिवहन प्रकार (Road Transport Type)

कच्ची सड़कें:- ये  सड़के विकासशील देशों के ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाती है निर्माण दृष्टि से सरल होती है सभी ऋतु में प्रभावी व प्रयोग योग्य नहीं होती है ये  स्थानीय सामग्री से निर्मित होती है।
पक्की सड़कें:-  ये सड़के कंकर, पत्थर व कंक्रीट से मजबूत व डामर जैसे आधुनिक पदार्थों से चिकनी होती है।  इसके निर्माण व रखरखाव में भारी खर्चा आता है ये  सभी प्रकार के मोटर वाहन चलाने योग्य होती है।
छोटी दूरियां व घर से घर आवागमन के लिए सड़क परिवहन सबसे उपयुक्त साधन है।
महामार्ग:-  यह दूरस्थ स्थानों को जोड़ने वाली पक्की सड़कें होती है जिन पर अबाधित आवागमन किया जा सकता है इन्हें महामार्ग कहते हैं।

विशेषता:-

  • दोहरे वाहन मार्ग से युक्त 80 मीटर चौड़ी सड़कें।
  • यातायात से अबाधित प्रवाह की सुविधा।
  • यातायात लेन फुल फ्लाईओवर युक्त सड़कें।

सीमावर्ती सड़कें:-  अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के सहारे बनाए जाने वाली सड़के जो सुदूर क्षेत्रों के निवासियों को अन्य क्षेत्र से जोड़ने और प्रतिरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विश्व के प्रमुख सड़क मार्ग (Major Highways Of The World)

  • पेन अमेरिकन महामार्ग
  • ट्रांस  कनैडियन
  • अलास्का महामार्ग

पेन अमेरिकन महामार्ग:- यह विश्व की सबसे लंबी सड़क है।  अलास्का के उत्तर पश्चिम से शुरू होकर सेंटियागो, ब्राजील तक जाती है।
ट्रांस कनैडियन :- यह सड़क न्यूफाउंडलैंड से वैंकूवर  तक जाती है।
अलास्का महामार्ग:- यह सड़क महामार्ग अलास्का को कनाडा से जुड़ती है।
स्टुअर्ट महामार्ग :- ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क है।

सड़क परिवहन के महत्वपूर्ण बिन्दु (Important Points Of Road Transport)

  • अमेरिका में लगभग 63 लाख किलोमीटर लंबी सड़के है जो विश्व में सर्वाधिक है । यहां महामार्गों का उच्च घनत्व पाया जाता है जो (0. 65 किलोमीटर) वर्ग किलोमीटर है।
  • चीन में लगभग 15 लाख  किलोमीटर सड़कें हैं ये सड़के पूरे देश में क्रिस क्रॉस करती है।
  • भारत में सभी प्रकार की सड़कों की कुल लंबाई 33 लाख किलोमीटर है यहां 14. 6 लाख किलोमीटर पक्की सड़कें हैं।
  • सड़क लंबाई की दृष्टि से भारत का विश्व में तीसरा स्थान है यहां सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 है जो वाराणसी से कन्याकुमारी तक जाता है।
  • अफ्रीका, रूस आदि देशों में भी सड़क परिवहन का महत्वपूर्ण अंग है।

रेल परिवहन (Rail Transport)

रेल मार्ग (Railroad Track):- सर्वप्रथम 1814 में वाष्प इंजन बनने के बाद 1825 को विश्व की पहली गाड़ी इंग्लैंड के स्टॉकटन से डार्लिंगटन के मध्य चलना शुरू हुई।

भारत में सर्वप्रथम रेल गाड़ी 1853 में मुंबई से थाने के मध्य 34 किलोमीटर चलाई गई।

प्रमुख रेल मार्ग (Major Rail Routes)

पार महाद्वीपीय रेलमार्ग (Transcontinental Railroad):- महाद्वीप/देश के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने वाले रेल मार्ग है इनका निर्माण आर्थिक व राजनीतिक कारणों से किया जाता है इन्हे पार महाद्वीपीय रेलमार्ग कहते हैं।

प्रमुख रेल मार्ग (major Rail Routes)

  • ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग
  • ट्रांस कैनेडियन रेलमार्ग
  • ऑस्ट्रेलियाई पार महाद्वीपीय रेलमार्ग
  • ऑरियन टैक्स प्रेस

ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग (Trans Siberian Railroad):- यह विश्व का सबसे लंबा (9322 किलोमीटर) रेल मार्ग है।  यह रूस के पश्चिम भाग में बाल्टिक सागर के तट पर सेंट पीटर्स वर्ग नगर को पूर्व में प्रशांत तट पर स्थित ब्लाडिवोस्टक को जोड़ता है । यह 1905 में बनकर तैयार हुआ और 1945 में इसे पूर्ण विद्युतीकृत दोहरे पथ में रूपांतरित कर दिया गया।

ट्रांस कैनेडियन रेलमार्ग (Trans Canadian Railroad):- यह कनाडा के पूर्व में अंटार्कटिक तट पर हेलीफैक्स से पश्चिम में प्रशांत तट पर वैंकूवर तक 7050 किलोमीटर रेलमार्ग है।  इसका निर्माण 1886 में किया गया है।  यह कनाडा के औद्योगिक प्रदेशों को गेहूं उत्पादक क्षेत्रों से जोड़ता है।

ऑस्ट्रेलियाई पार महाद्वीपीय रेलमार्ग (Australian Transcontinental Railroad):- यह ऑस्ट्रेलिया में पश्चिम तट पर पर्थ से पूर्व में सिडनीमेलबोर्न तक जाता है।

ऑरियन टैक्स प्रेस (Orion Tax Press):- यह रेल लाइन, पेरिस, लंदन, स्तंबालू तक जाती है। इस मार्ग का  प्रमुख निर्यात पनीर, सूअर का मांस, जई, शराब, फल और मशीनरी आदि ।

गेज के आधार पर रेल आयाम:-
ब्रांड गेज:- 1.676 मीटर चौड़ाई (बड़ी लाइन)
मीटर गेज :- 1 मीटर चौड़ाई
नैरो गेज:-  0.672 मीटर चौड़ाई (छोटी लाइन)
मानक लाइन:- इसका उपयोग ब्रिटेन में किया जाता है। पटरियों के बीच की चौड़ाई 1.44 मीटर होती है।

रेल परिवहन के महत्वपूर्ण बिन्दु (Important Points Of Rail Transport) 

  • विश्व के लगभग 13  लाख किलोमीटर लंबी रेल मार्ग है। अमेरिका में विश्व के कुल रेल तंत्र का 40% (लगभग 5. 20 लाख किलोमीटर) रेल मार्ग पाए जाते हैं जो विश्व में सर्वाधिक है
  • विश्व का सघनतम  रेलतंत्र यूरोप में पाया जाता है यहां रेल मार्ग की कुल लंबाई 4.40 लाख किलोमीटर है।
  • भारत के रेल मार्ग की लंबाई लगभग 68 हजार किलोमीटर है जोकि विश्व का चौथा तथा एशिया का बड़ा तीसरा रेलतंत्र है।
  • रूस रेल मार्ग की लंबाई के आधार पर विश्व में तीसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़े >>>

स्वतंत्रता का अर्थ एवं परिभाषा (Meaning and Definition of Liberty)

राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति की शक्तियां व कार्य

भानगढ़ किला | भूतों का महल भानगढ़

WhatsApp Group LinkWhatsApp Group Join Now
Telegram GroupTelegram Group Join Now